बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 73 और मरीजों की मौत, 7,336 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

पटना। बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 73 और मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,743 हो गई। वहीं, राज्य सरकार ने कहा कि हालात तेजी से सुधर रहे हैं और मात्र 10 दिन में ही संक्रमण की दर में आधे से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की दर 10 दिन पहले 14.04 फीसदी थी जोकि अब मात्र 6.7 फीसदी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: असम में संक्रमण के 5,347 नए मामले आए सामने, 63 और लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1.10 लाख नमूनों की जांच की गई, जिनमें केवल 7,336 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके मुताबिक, बिहार में अब तक संक्रमण के करीब 6.45 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 5.58 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 82,486 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यों का Capex 8.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान: Crisil