राजस्थान में कोविड-19 पॉजिटिव और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में गुरूवार को कोरोनावायरस पॉजिटिव और अन्य बीमारियों से ग्रस्त 73 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को जयपुर और झुंझुनू में कोविड-19 पॉजिटिव के एक-एक मरीज पाये गये है। दोनों मरीज पश्चिम एशिया की यात्रा कर चुके हैं। कोरोनावायरस पॉजिटिव के दो नये मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में इस बीमारी के मामले 40 पहुंच गये हैं। उन्होंने बताया कि किडनी और मधुमेह की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों ने उसे कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मरीज की मौत हो गई है लेकिन भीलवाडा में कोरोनावायरस फैलने से पहले मरीज किडनी और मधुमेह का गंभीर मरीज था और वह किडनी फेल हो जाने के कारण कोमा में था। हालांकि उन्होंने कहा कि यह कहना उचित नहीं होगा कि मरीज की मौत कोविड-19 के कारण हुई है क्योंकि मौत उसकी पहले की बीमारियों के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि गुरूवार को कोविड-19 पॉजिटिव के जयपुर और झुंझुनूं में एक एक मरीज पाये गये है। इससे राज्य में अब तक कोविड-19 पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई हैं। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कोरोनावायरस संक्रमित लोगो का पता लगाने के लिये व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही है।

इसे भी देखें : देशभर में Coronavirus से 3 और मरे, सरकार ने Lockdown में जनता को दी ये बड़ी राहतें 

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील