सिंगापुर में आए कोरोना के 75 नए मामले, सात भारतीय नागरिक शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

सिंगापुर । सिंगापुर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामलों में सात भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। देश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,189 हो गई है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में 69 लोग देश में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। छह संक्रमित लोग यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका और आसियान की यात्रा करके हाल में लौटे थे।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 26 की हालत गंभीर है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है या उसमें सुधार हो रहा है। अभी तक 297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें उपचार के बाद अस्पतालों या सामुदायिक पृथक वास केंद्रों से छुट्टी दे दी गई है। सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस के कारण छठे व्यक्ति की मौत हुई थी। प्राधिकारियों ने बताया कि आसियान देशों, फ्रांस, भारत और स्विट्जरलैंड से लौटने वाले सिंगापुर निवासियों को 14 दिन के लिए पृथक वास में रहना होगा।

प्रमुख खबरें

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया