सशस्त्र बलों में 2029-30 तक 75 फीसदी देशी तकनीक का इस्तेमाल होगा: राजनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

बेंगलुरू। स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस को उड़ाने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि सशस्त्र बलों में 2029- 30 तक 75 फीसदी देशी तकनीक का इस्तेमाल होगा। सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह बेंगलुरू में एचएएल हवाई अड्डे से तेजस लड़ाकू विमान को उड़ाया। इसके साथ ही सिंह पहले रक्षा मंत्री बन गए हैं जिन्होंने देश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान को उड़ाया है।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान

उन्होंने कहा कि डीआरडीओ न केवल भारत में विश्वसनीय संगठन है बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हथियार, गोला-बारूद भारत में ही बनाए जा रहे हैं... हम धीरे- धीरे इस तरह से क्षमता निर्माण कर रहे हैं।’’ सिंह ने कहा कि हमारी निर्यात क्षमता भी बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार