संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी की रिपोर्ट, लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में 75 शरणार्थी डूबे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

रोम। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में नौका से इटली पहुंचने की कोशिश में 75 शरणार्थी उत्तरी लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में डूब गए। ‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उसने बताया कि 15 लोगों को मछुआरों ने बचा लिया और उन्हें उत्तरपश्चिमी लीबिया में जुवारा बंदरगाह तक लाया गया। उसने अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच, इटली के तटरक्षक बल ने शनिवार को नौकाओं पर सवार 420 से अधिक शरणार्थियों को भूमध्यसागर में खराब मौसम के बीच बचाया, इनमें दर्जनों नाबालिग भी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: चीन ने ताइवान को लेकर लिथुआनिया के साथ संबंधों का स्तर किया कम

तटरक्षक बल ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका ‘‘समुद्र में खराब मौसम और क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण खतरे में थी।’’ बयान में बड़ी संख्या में शरणार्थियों को बचाए जाने को ‘‘जटिल’’ बताया गया। इसमें कहा गया है कि बचाव अभियान के दौरान ‘‘हवा के असर को खत्म करने के लिए’’ चार मालवाहक जहाजों को काम में लगाया गया।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter