इस व्यापारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 25 साल पुराना उधार चुकाने आंध्रप्रदेश से सूरत आए पिता और बेटे

By निधि अविनाश | Mar 09, 2022

सूरत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको पढ़कर आप भी इस शख्स की जमकर तारीफ करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत में आंध्रप्रदेश स्थित विजयवाड़ा कपड़ा मंडी के एक 75 वर्षीय व्यापारी ने पुराना उधार चुकाया है। हैरानी की बात तो यह है कि,यह उधार एक या दो दिन का नहीं बल्कि 25 साल पुराना है। व्यापारी अपने बेटे के साथ आधे दर्जन कपड़े व्यापरियों को उनके पैसे लौटाने सूरत आया था।

इसे भी पढ़ें: अपनी जमीन के लिए भटक रहा है बुजुर्ग, जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर के पैरों पर गिरा

जानकारी के लिए बता दें कि, कपड़ा व्यापारी चंद्रशेखर राव ने साल 1997 में कई व्यापारियों से उधार पर कपड़े खरीदे थे लेकिन भारी नुकसान होने के बाद राव ने दुकान बंद करी दी और कहीं और चले गए। कुछ दिनों बाद लोग अपना उधार लेना भूल गए। इसी उधारी को 25 साल बाद राव ने अपने बेटे शेखरराव के साथ बुधवार को सूरत के कपड़ा मंडी में चुकाया। जिन-जिन व्यापारियों का रम बकाया था उन सभी के पास जाकर हाथ जोड़कर रकम लौटाए। कई व्यापारियों को अपनी बकाया राशि याद तक नहीं थी इसलिए राव ने जितनी करम लौटाई उसी को सबने सही मानकर रख लिया।

प्रमुख खबरें

India MEA Briefing : क्या Russia को Petrol Supply कर रहा है भारत, Prabhasakshi के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Jairam Ramesh का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- 4.38% पहुंची Retail Inflation ने आम जनता की कमर तोड़ दी

जिस Gen Z ने बनाया, वही अब Balen Shah के खिलाफ सड़कों पर उतरा, Nepal में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट

वीणा मानवी का Bakipur Nomination रद्द, Tej Pratap Yadav ने बताया बड़ी साजिश