वीणा मानवी का Bakipur Nomination रद्द, Tej Pratap Yadav ने बताया बड़ी साजिश

By अंकित सिंह | Jul 14, 2026

मंगलवार को बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एक और नाटकीय मोड़ आया, जब तेज प्रताप यादव की जन शक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया। इस फैसले ने बिहार के सबसे चर्चित उपचुनावों में से एक माने जा रहे इस चुनाव में एक नया मोड़ ला दिया है। वीणा मानवी नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही चर्चा में रही थीं और उनके नामांकन दाखिल करने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। नामांकन पत्र जमा करने के कुछ ही समय बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था, जिससे यह घटनाक्रम और भी अहम हो गया है।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ साजिश रची गई थी और दावा किया कि नॉमिनेशन जान-बूझकर रद्द किया गया। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और घोषणा की कि पार्टी इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि वीणा मानवी के साथ अन्याय हुआ है और भरोसा जताया कि कानूनी प्रक्रिया के जरिए पार्टी को न्याय मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: चुनावी हलफनामे में पीके का 'महा-खुलासा'! Prashant Kishor के पास 96 करोड़ की जायदाद, पत्नी निकलीं उनसे भी ज्यादा अमीर!

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पहले ही कई अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिले हैं। बीजेपी ने शुरुआत में अभिषेक कुमार सिन्हा, जिन्हें बंटी के नाम से भी जाना जाता है, को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, नामांकन पत्र दाखिल करने के कुछ ही समय बाद, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया। इस मुकाबले ने इसलिए भी ध्यान खींचा है क्योंकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने रेखा देवी को मैदान में उतारा है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

मुझसे बोलने में चूक हो गई थी, चेन्नई में Ramayana इवेंट के दौरान दशहरा भाषण में हुई गलती के लिए Ranbir Kapoor ने मांगी माफी

Chandrayaan 1 का सफल प्रक्षेपण आज ही के दिन 2008 में हुआ था

BL Agro तंजानिया में करेगी 7,000 करोड़ रुपये का निवेश

इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी: Tripura के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले कंटेंट क्रिएटर पर Kiren Rijiju का कड़ा रुख, सख्त कार्रवाई का वादा