Muslims On Modi: चुपचाप 76 % मुसलमानों ने किसे वोट कर दिया खटाखट-खटाखट, NDA या INDIA क्या कहता है Exit Poll का अनुमान

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2024

देश में हुए 11 एग्जिट पोल ने बताया है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। आंकड़े सब के अलग-अलग हैं। लेकिन लगभग सभी का मानना है कि एनडीए को बहुमत मिल रहा है। तीन एग्जिट पोल ने तो यहां तक बताया है कि इस बार एनडीए 400 पार है। लेकिन इसी बीच कुछ एग्जिट पोल्स ने मुस्लिम वोटर्स को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि इस बार मुस्लिम वोटर्स बड़ी संख्या में इंडी गठबंधन को वोट डालकर आ गए हैं। इस बार एनडीए को मिलने वाले मुस्लिम वोट 9 प्रतिशत  से घटकर 6 प्रतिशत पर आ गए हैं। जबकि इंडिया ब्लॉक को वोट डालने वाले मुस्लिम वोटर्स की संख्या बढ़कर 52 प्रतिशत से बड़कर 72 या 76 प्रतिशत हो सकती है। मजे की बात देखिए कि मोदी सरकार की मुफ्त आवास योजना, उज्जवला योजना, अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप योजना, पांच लाख तक की मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान भारत योजना का मुसलमानों को जबरदस्त फायदा मिला। लेकिन फिर भी मुस्लिम वोटर्स इंडिया गठबंधन की तरफ चले गए। 

इसे भी पढ़ें: China Reaction on Modi 3.0: आएंगे तो मोदी ही! पाकिस्तान के बाद चीन का बड़ा ऐलान

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंडिया गठबंधन के वादे मोदी सरकार की योजनाओं पर भारी पड़ गए। इंडिया गठबंधन के तीन वादे मुस्लिम वोटर्स को उनकी तरफ ले गए हैं। पहला फटाफट पैसा, दूसरा अल्पसंख्यकों के व्यक्तिगत कानून की रक्षा करना, तीसरा वो वादा जिसमें इंडिया गठबंधन ने कहा था कि भारत में बहुसंख्यकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। यानी मुस्लिम वोटर्स को मूलभूत योजनाएं मोदी सरकार से मिली। लेकिन उसे इस बार इंडिया गठबंधन पसंद आ गया है। कई सोशल मडिया यूजर्स की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया भी सामने आई। कहा गया कि मुस्लिम वोटर्स ने मोदी की योजनाओं से फायदा तो भरपूर लिया, लेकिन वोट इंडिया गठबंधन को कर दिया। यही तो वोट जिहाद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान वोट जिहाद का आह्वान करते देखा गया था। 

प्रमुख खबरें

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने चुपचाप वापस बुलाए अपने सारे परमाणु बॉम्बर! दुश्मन के निशाने पर था एयरबेस! सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक

कथित आतंकी साजिश की जांच के बीच US Air Force ने ब्रिटेन से वापस बुलाए सभी बमवर्षक विमान