By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 19, 2026
कार्लोस अल्कारेज ने शारीरिक परेशानी के बावजूद शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में डेनियल मेदवेदेव को 6-2, 6-4 से हराया। इस दौरान उन्हें चिकित्सा सहायता भी लेनी पड़ी और बाईं जांघ पर पट्टी बंधवानी पड़ी। सात बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन अल्कारेज ने लगातार 11वीं जीत दर्ज की।
वह विएना और पेरिस में खिताब जीतने के बाद लगातार तीसरा इंडोर खिताब हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। अल्कारेज ने लगातार दूसरे साल आठ खिलाड़ियों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह भी पक्की कर ली। फ्रांसेस टियाफो ने दूसरे ग्रुप मुकाबले में घरेलू खिलाड़ी फ्लावियो कोबोली को 7-6, 6-0 से हराकर उनकी राह आसान की।
शीर्ष पांच खिलाड़ियों के खिलाफ इस साल छह मुकाबलों में अल्कारेज की यह पांचवीं जीत है। उन्हें एकमात्र हार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में यानिक सिनर के खिलाफ मिली थी। दूसरे सेट की शुरुआत में अल्कारेज को चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी।