UP में 24 घंटे में कोरोना के 77 नये मामले आये, अब तक कुल 3,88,37,852 वैक्सीन की डोज लगायी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। आंशिक कोरोना कफ्र्यू के समय से प्रदेश में जीवन और जीविका बचाने के उद्देश्य से औद्योगिक, आर्थिक गतिविधियां, चीने मिले और गेहूॅ खरीद निर्बाध रूप से चलते रहे। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही है। 97 हजार ग्रामीण पंचायतों में 5 मई, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें 80 हजार निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर टेस्ट के साथ इलाज की भी व्यवस्था की गयी। सर्विलांस के माध्यम से प्रदेश की 23 करोड़ जनता में से लगभग 17.23 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुच कर उनका हालचाल जाना। संभावित कोविड की तीसरी लहर के तहत समुचित व्यवस्था की जा रही है। 6000 से अधिक पीकू/नीकू बेड तैयार किये जा रहे है। लगभग 550 आॅक्सीजन प्लांट अस्पतालों में स्थापित किये जा रहे है। मिशन रोजगार के माध्यम से रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 04 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी है। निजी उद्योगों के माध्यम से लगभग 02 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये। विगत 04 सालों में 02 लाख 49 हजार करोड़ ऋण बैंकों के माध्यम से एमएसमएई इकाइयों को उपलब्ध कराया गया। सर्वे से ज्ञात हुआ है कि जिन एमएसमएई इकाइयों को लोन उपलब्ध कराया गया है उनमें प्रति इकाई कम से कम 03 लोगों को रोजगार मिला है

इसे भी पढ़ें: वन महोत्सव के तहत चौथे दिन 14 लाख से ज्यादा पौधों का हुआ रोपण, स्मृति वाटिका की भी स्थापना की गई

लोग अधिक से अधिक अपना टीकाकरण करा रहे है। उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य ले। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे। अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण न्यूनतम स्तर पर है। आंशिक कोरोना कफ्र्यू के समय से प्रदेश में जीवन और जीविका बचाने के उद्देश्य से औद्योगिक, आर्थिक गतिविधियां, चीने मिले और गेहूॅ खरीद निर्बाध रूप से चलते रहे। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि 97 हजार ग्रामीण पंचायतों में 5 मई, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें 80 हजार निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर टेस्ट के साथ इलाज की भी व्यवस्था की गयी है। सर्विलांस के माध्यम से प्रदेश की 23 करोड़ जनता में से लगभग 17.23 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुच कर उनका हालचाल जाना है।

श्री सहगल ने बताया कि संभावित कोविड की तीसरी लहर के तहत समुचित व्यवस्था की जा रही हैै। 6000 से अधिक पीकू/नीकू बेड तैयार किये जा रहे है। लगभग 550 आॅक्सीजन प्लांट अस्पतालों में स्थापित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि मिशन रोजगार के माध्यम से रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 04 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी है तथा निजी उद्योगों के माध्यम से लगभग 02 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है। उन्होंने बताया कि विगत 04 सालों में 02 लाख 49 हजार करोड़ के ऋण बैंकों के माध्यम से एमएसमएई इकाइयों को उपलब्ध कराया गया है। सर्वे से ज्ञात हुआ है कि जिन एमएसमएई इकाइयों को लोन उपलब्ध कराया गया है उनमें प्रति इकाई कम से कम 03 लोगों को रोजगार मिला है।

इसे भी पढ़ें: भोपाल भदभदा विश्रामघाट में तैयार होने जा रहा स्मृति वन, 5 से 7 जुलाई तक होगा पौधारोपण

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,53,910 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,15,92,700 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 77 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 98 लोग तथा अब तक 16,83,551 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1399 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,59,734 घरों के 17,23,80,909 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,26,66,360 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 61,71,492 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 3,88,37,852 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि क्लास्टर माॅडल आॅफ वैक्सीनेशन के कारण लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह बढ़ रहा है तथा टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां समाप्त हो रही है। लोग अधिक से अधिक अपना टीकाकरण करा रहे है। उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य ले। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे।

इसे भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 21 साल पूरे, स्मृति ईरानी बोलीं- कई लोगों की जिंदगी बदली

प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 4.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 11.5 मि0मी0 के सापेक्ष 36 प्रतिशत। प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 180.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 219.2 मि0मी0 के सापेक्ष 82 प्रतिशत। रोहिणी नदी, त्रिमोहिनी घाट गोरखपुर पर खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 37 टीमें तैनाती की गयी है। 291 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 126 मेडिकल टीमें लगायी गयी।

विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3197 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 74091

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 4.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 11.5 मि0मी0 के सापेक्ष 36 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 180.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 219.2 मि0मी0 के सापेक्ष 82 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि रोहिणी नदी, त्रिमोहिनी घाट गोरखपुर पर खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 37 टीमें तैनाती की गयी है, 291 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 126 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 3675 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 330 बाढ़ शरणालय तथा 590 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 04 अब तक कुल 140 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 3197 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 74091 है।

प्रमुख खबरें

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न

Pune Minor Girl Murder | 4 साल की मासूम से हैवानियत के बाद हत्या; 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, भारी आक्रोश के बाद हाईवे जाम

Ajay Rai Hospitalized | यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, पीएम मोदी ने जताई चिंता

घर में बरकत आई, Munawar Faruqui और Mehzabeen Coatwala के घर गूंजी किलकारी, पहली झलक देख फैंस हुए निहाल