780 मिलियन की ऑयल डील डन! भारत करेगा ब्राजील के साथ मिलकर बड़ा धमाका

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2026

 भारत ने फिर से यह एक बार साबित कर दिया है कि भारत अपने फैसले अपने नागरिकों के हित में लेता है। बिना किसी के दबाव में आए। दुनिया भर में ट्रंप की धमकियों के बीच अब भारत ने इस ब्रिक्स देश के साथ करने जा रहा है एक बड़ा समझौता। भारत ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े कई बड़े अंतरराष्ट्रीय समझौते अगले हफ्ते करने जा रहा है। जहां भारत ऊर्जा सप्ताह के मंच पर तेल और गैस से जुड़े अहम करार किए जाएंगे। जिनका सीधा असर देश की ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक साझेदारी पर पड़ेगा। तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि भारत एनर्जी वीक के दौरान भारत और ब्राजील की सरकारी तेल कंपनियों के बीच एक बड़ा कच्चे तेल का समझौता होने जा रहा है। इसके तहत भारत की ओर से भारत पेट्रोलियम और ब्राजील की ओर से पेट्रोल ब्रास के बीच 780 मिलियन का करार होगा। इस समझौते के तहत भारत पेट्रोलियम आने वाले वित्तीय वर्ष में ब्राजील से 12 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदेगी। 

इसे भी पढ़ें: India-UAE-Israel की तिकड़ी, पाकिस्तान के इस्लामिक NATO को कर देगा तबाह

उन्होंने कहा कि गुायना, सुरीनाम और ब्राजील जैसे देशों ने अगर लगातार ऊर्जा की सप्लाई वैश्विक बाजार में आती रहेगी तो कीमतें संतुलित बनी रहेंगी। उनके मुताबिक तेल उपभोक्ता और तेल उत्पादक देशों को आमने-सामने खड़ा करना पुरानी सोच है क्योंकि दोनों की रुचि एक है। मजबूत और भरोसेमंद ऊर्जा व्यवस्था। आप खुद सुनिए इन सारी डील्स को लेकर तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने क्या कुछ बताया है। भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान केवल तेल ही नहीं बल्कि गैस और स्वच्छ ईंधन से जुड़े समझौते भी करेगा। सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया और उसका नवरत्न इकाई नुमालीगढ़ रिफाइनरी फ्रांस की टोटल एनर्जीस के साथ एलएनजी की आपूर्ति को लेकर एक प्रारंभिक समझौता भी करेगी। 

प्रमुख खबरें

क्या खत्म होगा NEET Exam? CM Vijay की मांग- 12वीं के Marks से हो मेडिकल में दाखिला

Pregnancy Care: Pregnancy में ये 6 Red Flags हैं खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

आखिरकार लग गई मुहर! VD Satheesan होंगे Keralam के नए CM, Congress हाईकमान ने लिया फैसला

वकील की ड्रेस पहनकर कलकत्ता HC पहुंचीं ममता बनर्जी, चीफ जस्टिस की अदालत में करेंगी बहस