पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का छठा चरण, शाम 6 बजे तक 79 फीसदी वोटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बृहस्पतिवार को 43 सीटों पर मतदान हुआ और शाम पांच बजे तक 79.09 फीसदी वोट पड़े। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी। निर्वाचन आयेाग ने एक बयान जारी कर कहा कि 14,480 मतदान केंद्रों में से 7466 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधे निगरानी की गई और मतदान की कार्यवाहियों पर ड्रोन के माध्यम से भी नजर रखी गई।

इसे भी पढ़ें: फाइजर ने भारत सरकार को लाभ छोड़ कर कोविड टीका देने की पेशकश की

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों के दौरान बृहस्पतिवार तक 316.47 करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं। बयान में कहा गया कि जब्ती में शराब, मादक पदार्थ, नि:शुल्क बांटी जाने वाली सामग्रियां भी शामिल हैं जो 2016 के विधानसभा चुनाव में जब्त 44.33 करोड़ रुपये की कुल जब्ती से सात गुना अधिक है। इस चरण में 14,480 बैलट इकाई, नियंत्रण इकाई और वीवीपीएटी का इस्तेमाल किया गया।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख