एक दिन में कोविड-19 के 7,974 नए मामले सामने आये, 343 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,974 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,18,602 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 87,245 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 343 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,76,478 हो गई।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश को पाकिस्तान से मिली थी आजादी, 50वें विजय दिवस समारोह में शामिल हुआ भारत

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar