अमेरिका में क्लाउडेट तूफान का कहर, वैन में सवार 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

अटलांटा (अमेरिका)। अमेरिका के अलबामा प्रांत में आए ऊष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान क्लाउडेट के कारण हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि इसकी वजह से अचानक आई बाढ़ के कारण दर्जनों घर नष्ट हो गए। हादसे में मारे गए लोगों में वैन में सवार आठ बच्चे भी शामिल हैं। अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने बताया कि शनिवार को मोंटगोमरी के दक्षिण की ओर करीब 55 किलोमीटर दूर इंटरस्टेट 65 पर कई वाहन आपस में टकरा गए जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी