बगदाद हवाईअड्डे पर रॉकेट हमला, विशेष कुद्स सेना प्रमुख समेत 8 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

बगदाद। ईरान समर्थक भीड़ द्वारा अमेरिकी दूतावास की घेरेबंदी करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे पर एक रॉकेट हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इराकी सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।’’

बयान में बताया गया कि दो कारों में विस्फोट हुआ। एक सुरक्षा अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ईरान की विशेष कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और ईरान समर्थित मिलिशिया पॉपुलर मॉबेलाइजेशन फोर्स के कमांडर अबू महदी अल-मुंहदिस भी मारे गए।

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद