Israel के खिलाफ उतरे 8 मुस्लिम देश, भारत का रुख देखने वाला होगा!

By अभिनय आकाश | Dec 19, 2024

आठ मुस्लिम देशों के ग्रुप डी 8 की इजिप्ट में बड़ी बैठक हो रही है। पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत इस बैठक में तुर्किए और ईरान जैसे देश भी हिस्सा ले रहे हैं। आर्थिक मुद्दों के अलावा इस बैठक में मुस्लिम देश फिलिस्तीन मुद्दे को भी उठाया जा सकता हैं। खासकर सीरियाई तख्तापलट के बाद इजरायल जिस तरह से आक्रमक हुआ है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि  ये देश इजरायल के खिलाफ भी कोई प्रस्ताव ला सकते हैं। विकासशील मुस्लिम देशों के संगठन में पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया, नाइजीरिया, इजिप्ट, तुर्किए और ईरान शामिल है। संगठन का पूरा नाम डी8 आर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोरऑपरेशन है। साल 1997 में मुस्लिम देशों की आर्थिक तरक्की के लिए बना ये समूह एक मामले में खास है कि केवल इन्हीं आठ देशों की कुल आबादी सवा अरब है, जो दुनिया की मुस्लिम आबादी के 60 फीसदी जितनी है। इसमें अरब देश जैसे सऊदी अरब, इराक, सीरिया, कतर और यूएई शामिल नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: समान नागरिक संहिता के लिए बीजेपी का नया प्लान, संसद से नहीं विधानसभा से होगा लागू

ईरान के राष्ट्रपति काहिरा की यात्रा कर रहे हैं जो अपने आप में काफी बड़ी बात मानी जा रही है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि आर्थिक के अलावा इस बैठक में क्षेत्रीय मसलों पर भी चर्चा की जाएगी। काहिरा में विकासशील आठ (डी-8) देशों के 11वें शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के सामाजिक आर्थिक विकास और प्रगति के लिए युवाओं में निवेश करना महत्वपूर्ण था। शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री शहबाज़ ने कहा पाकिस्तान के लिए, युवाओं में निवेश करना और एसएमई (छोटे और मध्यम उद्यमों) का समर्थन करना हमारे सामाजिक आर्थिक विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की