पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गईं 8 पिस्तौल बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गईं आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अमृतसर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आठ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें चार ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया में निर्मित), तुर्किये निर्मित दो 9एमएम पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना पिस्तौल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी