यहीं से पढ़कर 8 राष्ट्रपति निकले हैं, आप हमें न बताएं, ट्रंप के एक्शन पर आया हावर्ड का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का 19 हजार करोड़ रु. का फंड रोकने के आदेश दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने यहूदी विरोधी प्रदर्शनकारी छात्रों को डिपोर्ट करने, यूनिवर्सिटी के विभागों का बाहरी एजेंसी से ऑडिट और विविधता, समानता व समावेशन (डीईआई) प्रोग्राम बंद करने का ट्रम्प का आदेश मानने से इनकार किया था। अब इसको लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिकी संविधान से मिले स्वतंत्रता के अधिकार को गिरवी नहीं रखेगी। कोई भी यूनिवर्सिटी अभिव्यक्ति की आजादी का केंद्र होती है। यूनिवर्सिटी होने के नाते हम अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग हैं। भयमुक्त समाज और सभी के लिए खुशहाल जीवन के लक्ष्य के साथ यूनिवर्सिटी ने बरसों तक काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: 20 गुना बड़े व्यक्ति से युद्ध नहीं करना चाहिए, जेलेंस्की की ट्रंप ने फिर कर दी बेइज्जती, कहा- ये बाइडेन का युद्ध मेरा नहीं

ट्रम्प सरकार ने यूनिवर्सिटी को अपनी नीतियों में बदलाव के आदेश दिए हैं। लेकिन, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिकी संविधान से मिले स्वतंत्रता के अधिकार को गिरवी नहीं रखेगी। कोई भी यूनिवर्सिटी अभिव्यक्ति की आजादी का केंद्र होती है। यूनिवर्सिटी होने के नाते हम अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग हैं। भयमुक्त समाज और सभी के लिए खुशहाल जीवन के लक्ष्य के साथ यूनिवर्सिटी ने बरसों तक काम किया है। हम हमेशा से किसी भी नस्ल (यहूदी) अथवा धर्म के विरुद्ध भड़काऊ प्रदर्शनों के खिलाफ रहे हैं। पिछले 15 महीनों के दौरान हमने ऐसे प्रयास किए हैं कि दुनिया रहने के लिए एक बेहतर जगह बने। 

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन