मम्मी फांसी लगा रही है जल्दी आओ! 8 साल के बच्चे की बात सुन 9 मिनट में घर पहुंची पुलिस; बचाई जान

By निधि अविनाश | Mar 30, 2022

हरियाणा के कैथल में एक वाक्या हुआ था जिसके लिए हरियाणा पुलिस को काफी सम्मान दिया गया है। बता दें कि, एक 8 साल के बच्चे ने 112 पर कॉल करके पुलिस को बताया कि उसकी मां फांसी लगाने जा रही है। यह खबर सुनने के बाद पुलिस ने तुरंते एक्शन लिया था और महज 9 मिनट में बच्चे के घर पहुंचकर महिला की जान बचाई थी। इसके लिए पुलिस कप्तान मकसूद अहमद ने पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित भी किया है। यह मामला 24 मार्च का है जब  एसआई शमशेर सिंह, एचसी विनोद कुमार व एसपीओ जोरा सिंह को 112 नंबर पर कॉल आई और बताया कि, डिफेंस कॉलोनी कैथल में एपने घर में एक महिला फांसी लगाने के लिए फंदा तैयार कर रही है और जिसकी सूचना मिलते ही ट्रैफिक जाम से निकलते हुए पुलिस की टीम महज 9 मिनट में महिला के पास पहुंचकर उससे बातचीत की और समझा कर उसकी जान बचाई।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन महिला के अन्य परिजन भी इतनी जल्दी महिला के पास नहीं पहुचें जितनी जल्दी पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस का धन्यवाद करते हुए 112 प्रोजेक्ट की काफी तारीफ भी की गई। महिला की जान बचाकर हरियाणा पुलिस ने साबित किया कि वह तुरंत एक्शन लेने वालों में से एक है और कई और प्रदेश के पुलिस वालों के लिए हरियाणा पुलिस ने एक उदाहरण भी पेश किया है। बता दें कि, इस श्रेष्ठ काम के लिए पुलिस कर्मचारियों को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र  देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि, इस बेहतरीन काम के लिए अन्य पुलिस कर्माचरियों को भी प्रेरणा लेना चाहिए और ईमानदारी से ड्युटी करने वाले कर्माचारियों को भी इसी तरह से सम्मानित किया जाता रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Lip Care Tips: महंगे Lip Balms को कहें Bye, इन Natural Remedies से घर बैठे पाएं Soft और Pink Lips

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले Sonam Wangchuk: लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ो

Google Support Ends: पुराने Android स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ी टेंशन, Play Services पर गूगल का बड़ा एक्शन

Assam Flood Situation | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर: PM मोदी ने CM हिमंत विश्व शर्मा से की बात, हरसंभव केंद्रीय सहायता का दिया आश्वासन