मोदी के 8 साल शानदार, मिलने चाहिए 2 और कार्यकाल, HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख बोले- राहुल के बारे में सोचने का सवाल ही नहीं

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2022

वित्त उद्योग के दिग्गज दीपक पारेख ने पिछले आठ वर्षों में "उल्लेखनीय काम" के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। सबसे बड़ी प्योर-प्ले मॉर्गेज फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी के अध्यक्ष पारेख ने कहा कि मोदी को "देश का चेहरा बदलने" के लिए दो और कार्यकालों के लिए प्रधानमंत्री रहने की जरूरत है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने सराहनीय कार्य किया है। जीवन में उनकी एकमात्र रुचि भारत को विकसित होते हुए देखना है और वह अपना सारा समय यह देखने में लगाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अब बस ये परिवारवाद की पार्टी रह गई है

अभ्युदय वात्सल्यम पत्रिका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है और अफसोस है कि "अभी हमारे पास ऐसा नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'सोचने का सवाल ही नहीं (राहुल गांधी या मोदी में से कौन इस पर सोचने का सवाल ही नहीं है)। यह एकदम साफ है।'पारेख, जिनकी कंपनी अभी भारतीय कॉरपोरेट इतिहास में सबसे बड़े विलय के बीच में है - अनिवार्य मंजूरी का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि बोलने में डर है लेकिन यह तब तक किसी को प्रभावित नहीं करता जब तक कि किसी की अंतरात्मा स्पष्ट न हो।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर