जेपी नड्डा का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अब बस ये परिवारवाद की पार्टी रह गई है

nadda in assam
ANI
अंकित सिंह । Aug 29 2022 9:03PM

नड्डा ने कहा कि भाजपा स्थायित्व के साथ आगे बढ़ रही है। पहले कभी नहीं सोचा था कि हम नॉर्थ ईस्ट में, असम में सरकार बनाएंगे, लेकिन आज हमें खुशी है कि हम सरकार नहीं बना रहें, बल्कि विकास को सर्वापरि रखते हुए हम सरकारें बना रहे हैं और बार-बार बना रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। जेपी नड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस अब बस परिवारवाद की पार्टी रह गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग 20-20 वर्ष, 30-30 वर्ष, 40-40 वर्ष तक कांग्रेस के साथ रहे वो लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़ते जा रहे हैं। इन लोगों को अब ध्यान में आया कि कांग्रेस पार्टी अब ना राष्ट्रीय रह गई, ना राज्य स्तर की रह गई अब बस ये परिवारवाद की पार्टी रह गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस सिमटती चली गई, कमजोर होती चली गई, ये इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने राष्ट्रीय एकता के साथ स्थानीय आकांक्षाओं का समावेश नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: बीएस येदियुरप्पा ने PM मोदी से की मुलाकात, कर्नाटक में चुनावी तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

नड्डा ने कहा कि भाजपा स्थायित्व के साथ आगे बढ़ रही है। पहले कभी नहीं सोचा था कि हम नॉर्थ ईस्ट में, असम में सरकार बनाएंगे, लेकिन आज हमें खुशी है कि हम सरकार नहीं बना रहें, बल्कि विकास को सर्वापरि रखते हुए हम सरकारें बना रहे हैं और बार-बार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं असम के कार्यकर्ताओं को और मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा को बधाई देता हूं कि इन्होंने सरकार बनने के बाद असम में होने वाले सभी चुनावों में भाजपा ने जीत का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले जेपी नड्डा ने गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि आज मुझे कामाख्या माता के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं समय समय पर माताजी के दर्शन कर स्फूर्ति, उर्जा और समाज के लिए अच्छे काम कर सकूं, की कामना के लिए आता हूं। आज भी मुझे बहुत स्फूर्ति मिली है, उसे मैं समाज कल्याण में लगा सकूं, ये कामना की है।

इसे भी पढ़ें: 'बंगाल की जनता की आवाज है भाजपा', जेपी नड्डा बोले- भ्रष्टाचार व अराजकता के खिलाफ उठाते रहेंगे आवाज

इससे पहले त्रिपुरा में नड्डा ने कहा कि आत्मनिर्भर समाज की कल्पना जनजातीय समाज की कल्पना से जुड़ा हुआ है। जनजातीय समाज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करता है। प्रधानमंत्री ने देश की जनजातीय ताकत और गौरव को पहचाना है। उन्होंने कहा कि देश पर जब-जब कोई संकट आया है तो रक्षा करने के लिए जनजातीय समाज हमेशा आगे आया है। पहली बार भारत सरकार में जनजातीय समाज को बहुत ज्यादा प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़