बिहार में कोरोना वायरस से 80 की मौत, 15853 नए मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2021

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान मुख्य सचिव समेत 80 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 2560 हो गयी। प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 470317 हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस का खौफ, भारत की यात्रा करने वालों की अमेरिका में एंट्री बैन

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार मेंसंक्रमितों की संख्या 470317पर पहुंच गयी है। इनमें से 362356 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। बिहार में शुक्रवार को 45 वर्ष से उपर के 74614 लोगों ने कोविड 19 का टीका लिया और प्रदेश में अबतक 7153900 लोग टीका ले चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga