मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में कोरोना के नि:शुल्क इलाज के लिये 80 अस्पताल चिन्हित - डॉ. चौधरी

By दिनेश शुक्ल | May 12, 2021

भोपाल। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने इंदौर जिले में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के नि:शुल्क इलाज के लिए 80 अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने इंदौर जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर में कोरोना की स्थिति में तेजी से लगातार सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह की तुलना में इस माह इंदौर जिला बेहतर स्थिति में है। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि जिले में गत माह की तुलना में इस माह पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है तथा रिकवरी रेट भी बेहतर हो रहा है। जिले में कोरोना के तीसरे चरण की आशंकाओं को देखते हुए एहतियात के रूप में संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार