Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

By एकता | Nov 01, 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि देश में कई सालों से वोट चोरी हो रही है। राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को भी गैरकानूनी बताया और आरोप लगाया कि ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी की गई। उन्होंने हरियाणा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी वोट चोरी होने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जेल भेजा जाएगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कई सालों से वोट चोरी हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी बंगाल का उदाहरण दिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि ईवीएम और मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर वोटों की चोरी की गई है।

इसे भी पढ़ें: रामलीला मैदान में Tejashwi Yadav का वार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की

राहुल गांधी बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव गैरकानूनी था

राहुल गांधी ने अपने भाषण में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "छोटा सा उदाहरण मैं आपको देना चाहता हूं। 2024 के चुनाव के बाद साढ़े 13 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए। एनडीए और हमारे बीच में 3% फर्क था। उसके बाद 15% वोटर्स वोटर लिस्ट से निकाल दिए गए। इसका मतलब 2024 का चुनाव गैरकानूनी चुनाव था, चोरी का चुनाव था और ये बात मैं नहीं कह रहा हूं, ये बात इलेक्शन कमीशन कह रहा है।"

इसे भी पढ़ें: Congress के पतन की वजह बनेगी महारैली, JP Nadda का Rahul Gandhi पर तीखा वार

ज्ञानेश कुमार को लेकर भी दिया बयान

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मामले में ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाएगा। रैली में राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

प्रमुख खबरें

रिकॉर्ड UPI लेनदेन के बीच दिवाली बाद 2000 रुपये से अधिक भुगतान पर लग सकता है MDR शुल्क

Amit Shah का Rahul Gandhi पर हमला, 1984 के दंगों और दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस को घेरा

Odisha में चक्रवात ‘अर्नब’ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई, राहत कार्य जारी

गुजरात में 143 कैदियों को Diwali Parole, 6 नवंबर से 15 दिन के लिए होंगे रिहा