जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 80 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,569 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,569 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू में 2 जबकि कश्मीर में 52 लोग संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि 80 नए मरीजों में श्रीनगर के एक डॉक्टर भी शामिल हैं जोकि बांदीपोरा में तैनात हैं और कुलगाम की एक गर्भवती महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के कुल 1,569 मामलों में से 1,330 कश्मीर में जबकि 239 जम्मू क्षेत्र में सामने आए हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में 774 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक21 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा