बहराइच में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: अवैध गोदाम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2026

बहराइच जिले में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा कारोबारी के अवैध गोदाम पर छापेमारी करकोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 से अधिक शीशियां बरामद की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिला औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बुधवार को औषधि विभाग, थाना दरगाह शरीफ और थाना रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के परसौरा गांव में दवा कारोबारी अजय कुमार यादव के एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की।

इसे भी पढ़ें: ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रियों का पहला काफिला रवाना, LG Manoj Sinha ने दिखाई हरी झंडी

दो दिन पहले सीमाई इलाके में भी हुई थी कार्रवाई

बहराइच में कफ सिरप की तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण इन क्षेत्रों में नशीली दवाओं की तस्करी के प्रयास लगातार किए जाते रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से ठीक दो दिन पहले भी टीम ने रूपईडीहा क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक दवा स्टोर पर छापेमारी की थी। वहां से भी कोडीनयुक्त कफ सिरप की 2,000 से अधिक शीशियां बरामद की गई थीं और स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों मामलों के तार आपस में जुड़े हुए हैं और इस अवैध खेप को सीमा पार नेपाल भेजने की योजना तो नहीं थी। 

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार