गोवा से लौटने को तैयार बैठे हैं 80000 प्रवासी मजदूर, CM ने ना जाने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

पणजी। गोवा में करीब 80,000 प्रवासी मजूदरों ने अपने मूल स्थानों को लौटने के लिए राज्य सरकार के पास अपना पंजीकरण कराया है। उनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया है। लेकिन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनसे यहीं टिके रहने की अपील की है क्योंकि राज्य को लॉकडाउन हटने के बाद आर्थिक गतिविधियों की बहाली के लिए मानवश्रम की जरूरत होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रमोद सावंत सरकार ने उत्तर और दक्षिणी गोवा जिलों, नगरपालिकाओं और ग्राम पंचायत कार्यालयों में काउंटर लगाये हैं जहां प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। राज्य सरकार के आंकड़े के अनुसार सोमवार तक 80,000 प्रवासी मजदूरों ने इन कार्यालयों में अपना पंजीकरण कराया। सावंत ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ गोवा को मानवश्रम की जरुरत होगी। मैं उनसे अपने राज्यों को नहीं लौटने की अपील करता हूं। वे यहां रूक सकते हैं क्योंकि गोवा कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित है।’’ केंद्र द्वारा गोवा को ग्रीन जोन में डालने का निर्णय लेने के बाद प्रमोद सावंत सरकार ने राज्य में आर्थिक गतिविधियों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां एक दूसरे से दूरी, मास्क लगाने और श्रमिकों की कम संख्या के साथ बहाल हो गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन: ओला-उबर का ग्रीन और ऑरेंज जोन शहरों में परिचालन फिर शुरू

प्रमुख खबरें

North Korea ने दागी Ballistic Missile, अमरीका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास का विरोध

केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें बाय-बाय, मलाई में मिलाएं ये 5 चीजें और पाएं पार्लर जैसा Natural Glow और बेदाग Skin

Tamil Nadu CM Joseph Vijay लोकसभा सीट 543 रखने का प्रस्ताव पेश करेंगे

Bengaluru के एनआरआई लेआउट में गैराज में लगी भीषण आग, कई Electric Bike जलकर नष्ट