लॉकडाउन: ओला-उबर का ग्रीन और ऑरेंज जोन शहरों में परिचालन फिर शुरू

यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने मास्क पहनना अनिवार्य करने जैसे कुछ नियम भी बनाए हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी।
सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में सशर्त कुछ रियायतें दी हैं। इसमें सीमित यात्रियों के साथ कैब चलाने की अनुमति भी शामिल है। दोनों कंपनियों ने देश में 24 मार्च से बंद की घोषणा के बाद अपना परिचालन बंद कर दिया था। ओला ने एक बयान में कहा कि उसने सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक 100 से अधिक शहरों अपनी सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों से कोरोना वायरस से गैर संक्रमित लोगों की आवाजाही के लिए शुरू की गयी ‘ओला इमरजेंसी’ सेवा 15 शहरों में चलती रहेगी। कंपनी ने यात्रा रद्द करने की एक लचीली व्यवस्था भी शुरू की है।Ghaziabad: Cab aggregators Ola & Uber resumed their services today. Mani, an Ola driver says, "I suffered losses due to suspension of cab services. Now, I am very happy that the services have been resumed. I will follow social distancing norms during the rides". #lockdown pic.twitter.com/McW5B0fasA
— ANI UP (@ANINewsUP) May 4, 2020
इसे भी पढ़ें: SSB के 13 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित, हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया
अन्य न्यूज़














