एमपी के खंडवा में लगने जा रही है 81 फीट तिरुपति बालाजी की प्रतिमा, 2 करोड़ की लागत से बनी है मूर्ति

By सुयश भट्ट | Feb 09, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा बनने जा रही है।  81 फीट मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा खंडवा में तैयार करने का निर्णय लिया गया है। समाजसेवी रितेश गोयल इसके लिए 2 करोड़ से अधिक रूपये खर्च करेंगे। इस ऊंची प्रतिमा के बाद खंडवा जल्द ही एक नए तौर पर ख्याति प्राप्त करने वाला है।

इसे भी पढ़ें:हिजाब विवाद पर एमपी के गृह मंत्री का बयान, कहा - ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं 

वहीं प्रतिमा को स्थापित करने को लेकर समाजसेवी ने बताया कि तिरूपति बालाजी की हुबहू मूर्ति 81 फीट ऊंची होगी जो प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में मानी जाएगी। इसका निर्माण इंदौर शहर में पिछले 6 माह से लगातार जारी है। फाइबर से निर्मित इस मूर्ति की आयु 100 साल से भी अधिक की होगी।

जानकारी मिली है कि स्थापित की जाने वाली मूर्ति के साथ ही 40000 वर्गफीट का हाईटेक बगीचा भी निर्मित किया जाएगा। हर आम व्यक्ति यहां आ जा सकेगा और बिना किसी परेशानी के तिरूपति बालाजी के दर्शन कर सकेगा। इस प्रतिमा के निर्माण में अत्याधुनिक फाउंटेन और लेजर लाइट भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही रोप स्टाइल की लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:कोरोना से हुई मौत लेकिन फिर हुआ शख्स जिंदा, जानें पूरा मामला 

वहीं भविष्य को लेकर यह योजना भी बनाई जा रही है कि इसके मेंटनेंस के लिए लिफ्ट का कुछ शुल्क भी रखा जा सकता है। जिसे एक ट्रस्ट के माध्यम से व्यवस्थित किया जाएगा। यह खंडवा और छैगांव के लिए एक बड़ी सौगात है।

प्रमुख खबरें

Pakistan में इस साल 3,000 से अधिक आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गईं: सेना

IIT-ISM Dhanbad के शोधकर्ताओं को अपशिष्ट जल से तांबा निकालने के लिए मिला Patent

Youth Congress ने Delhi University में गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला मार्च

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 95.43 पर हुआ बंद