वाराणसी में गंगा के जलस्तर के बढ़ने से 84 घाटों का आपस में संपर्क टूटा

By आरती पांडेय | Jul 30, 2021

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है बताया जा रहा है कि मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के कारण बनारस में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। अस्सी से लेकर राजघाट के बीच आने वाले मढ़ियां और छोटे मंदिरों में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है। गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में लगातार तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे वाराणसी में उसकी 84 घाटों का आपस में संपर्क टूट गया है। वही इस कार्य से माझी समाज का कहना है कि बाढ़ की आशंका होने के कारण घाट पर छोटे-मोटे व्यवसाय करने लोगो की आजीविका पर संकट आ जाएगा पहले लॉक डालने के कारण छोटे-मोटे व्यवसाई परेशान थे लेकिन अब बाढ़ के कारण अपनी आजीविका चलाने के लिए और मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच मुस्लिम पक्ष की बड़ी पहल, विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 1,700 फीट जमीन देने का किया ऐलान

जून महीने में समय से पहले मानसून के आने के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में बारिश हुई, लेकिन अब जब महीना बीतने को है तब भी औसत की आधी बारिश भी अब तक नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार को भी सुबह बूंदाबांदी होने के बाद दिन में भी नम हवाओं के चलते रहने के साथ ही बादलों की आवाजाही जारी रही। इस वजह से दिन में धूप होने के बाद भी उसका असर कम रहा। वही मौसम में बदलाव की वजह से ही तापमान में कमी आती जा रही है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अभी दो तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान