88 साल के हुए बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा, बोधगया मंदिर में मनाया जा रहा जन्मदिन, PM मोदी ने दी बधाई

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

14वें दलाई लामा तेनज़िन ग्यात्सो का जन्म आज ही के दिन यानी 6 जुलाई, 1935 को उत्तरपूर्वी तिब्बत के अमदो के तकत्सेर में एक किसान परिवार में हुआ। ल्हामो धोंडुप के रूप में जन्मे तेनज़िन ग्यात्सो को 13वें दलाई लामा थुबटेन ग्यात्सो की कुछ वस्तुओं की पहचान करने के बाद उनके पुनर्जन्म के रूप में पहचाना गया। 1959 में चीनी सेना द्वारा तिब्बती विद्रोह के क्रूर दमन के बाद दलाई लामा भारत आये। तब से 88 वर्षीय बुजुर्ग धर्मशाला में रह रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दलाई लामा को उनके 88वें जन्मदिन पर बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: एक ही बंदा काफी है... किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं दिखाई, भारत ने कई देशों को डुबो चुके BRI की हवा निकाली, अब अफगानिस्तान बनने वाला है नया शिकार

1989 में दलाई लामा को उनके सभी जीवित चीजों के प्रति श्रद्धा के दर्शन और एक सार्वभौमिक जिम्मेदारी के विचार जो मनुष्य और प्रकृति दोनों को गले लगाता है के सम्मान में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके जन्मदिन के मौके पर बोधगया स्थित तिब्बती मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा बोधगया महाबोघि मंदिर में भी उनकी लंबी आयु के लिए अनुयायियों ने प्रार्थना की। देश विदेश से बौद्ध श्रद्धालु बोधगया में जुटे हैं।  

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति