महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोविड-19 के 8,968 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,50,196 हो गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,968 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,50,196 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि मुम्बई के 43 कोविड-19 रोगियों समेत राज्य में 266 मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15,842 हो गया है। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,018है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,98,723 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य की राजधानी मुंबई में 970 नए मामले सामने आए जिससे इस शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,17,406हो गई। वहीं उपगनरीय इलाकों में 2,957 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 2,49,111 हो गए। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग