मैक्सिको के सीमावर्ती शहर में नौसैनिकों के साथ मुठभेड़ में 9 मरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2017

मैक्सिको सिटी। उत्तरी मैक्सिको के सीमावर्ती शहर रेयनोसा में नौसेना और नशा का कारोबार करने वाले समूह के बंदूकधारियों के बीच दो मुठभेड़ों में पांच संदिग्धों और एक टैक्सी चालक की मौत हो गयी। तामाउलिपास राज्य की सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को हुई एक अन्य मुठभेड़ में तीन और लोग मारे गये। रेयनोसा तामाउलिपास राज्य में स्थित है।

 

उन्होंने बताया कि पहली मुठभेड़ में दो संदिग्ध मारे गये, जबकि दो लोग भाग निकले। नशीले पदार्थों के तीन अन्य हथियारबंद तस्करों ने कल नौसैनिकों पर गोलीबारी की, जिसके बाद नौसैनिकों की जवाबी गोलीबारी में उन तीनों की मौत हो गयी। इस गोलीबारी में एक टैक्सी चालक भी मारा गया है। इसके बाद अज्ञात संदिग्धों ने सड़क बाधित करने के लिए पहिए जलाए और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप किया।

 

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना