Vivek Vihar Fire Tragedy: सुरक्षा ही बनी 9 लोगों का काल, ग्रिल और बंद ताले ने बनाया इमारत को मौत का चैंबर

By एकता | May 03, 2026

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के हुए अग्निकांड ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। इमारत में सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की ग्रिल और छत पर लगा ताला मासूम जिंदगियों के लिए काल बन गया। इस दर्दनाक हादसे में दो परिवारों के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है।

मौत का जाल बनी इमारत की बनावट

बचाव कार्य में जुटी टीमों के मुताबिक, इमारत का डिजाइन ही लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण बना। बेसमेंट के साथ बनी इस चार मंजिला इमारत में बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक ही सीढ़ी थी और कोई 'इमरजेंसी एग्जिट' नहीं था। जैसे ही आग फैली, पिछले हिस्से में रहने वाले लोग लोहे की ग्रिल की वजह से बाहर नहीं कूद सके। वहीं, जो लोग जान बचाने के लिए भागकर छत पर पहुंचे, उन्हें वहां ताला लटका मिला।

 

इसे भी पढ़ें: Vivek Vihar Fire Tragedy: सुबह-सुबह आग का तांडव, 9 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

सो रहे थे लोग, तभी हुआ धमाका

हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ, जब सभी गहरी नींद में थे। चश्मदीदों के अनुसार, एक एसी के फटने से जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। पास की इमारतों के बीच जगह न होने के कारण आग दूसरी बिल्डिंग तक भी पहुंच गई। मदद के लिए चीख-पुकार मच गई और डर के मारे दो बच्चों ने तो सामने की ओर से कूदने तक की कोशिश की।

दो परिवारों ने खोए अपने सदस्य

दमकल विभाग को एक शव पहली मंजिल से, पांच शव दूसरी मंजिल से और तीन शव सीढ़ियों के पास से मिले। मृतकों में अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी, बेटा, बहू और पोता शामिल हैं। वहीं, एक अन्य परिवार के नितिन जैन (50), उनकी पत्नी और बेटे की भी इस हादसे में जान चली गई। पहली मंजिल पर रहने वाली शिखा जैन की भी मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हैं।

इसे भी पढ़ें: Pune Rape-Murder Case: बेटी के लिए इंसाफ की जंग, पीड़ित पिता ने नेताओं के लिए दरवाजे बंद किए


सुरक्षा मानकों की अनदेखी

पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। यह साफ हो गया है कि गर्मी और धुएं के कारण ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई। इमारत में धुआं निकलने की कोई जगह नहीं थी और सुरक्षा के लिए बंद किए गए रास्तों ने लोगों को भागने का मौका ही नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ