भारत-फिलीपींस के बीच हुए 9 अहम समझौते, रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कानूनी सहायता शामिल

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस जूनियर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हम भारत-फिलीपींस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जा रहे हैं। इससे हमारे संबंधों को नई गति और गहराई मिलेगी और रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में हमारे संबंधों को बल मिलेगा। पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में सभी क्षेत्रों में प्रगति हुई है। हम भारतीय पर्यटकों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश देने के फिलीपींस के निर्णय का स्वागत करते हैं। भारत ने भी फिलीपींस के पर्यटकों को फ्री ई-वीज़ा सुविधा देने का फैसला लिया है। इस वर्ष दिल्ली और मनीला के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने के लिए काम किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Philippines President in India: फिलीपींस के साथ संबंधों की 75वीं वर्षगांठ, द्विपक्षीय सहयोग को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत और फिलीपींस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस जूनियर की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज़ मार्कोस जूनियर ने संयुक्त रूप से स्मारक डाक टिकट जारी किए।

प्रमुख खबरें

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली