सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.47 लाख करोड़ बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2019

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) बीते सप्ताह में 1.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के एमकैप में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। इंफोसिस को छोड़कर शेष सभी नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा 39,876.44 करोड़ रुपये उछलकर 8,97,179.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज नौ लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण नौ लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 26,379.27 करोड़ रुपये बढ़कर 7,71,996.87 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का एम-कैप 21,962.02 करोड़ उछलकर 4,55,952.72 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का एम-कैप 16,767.89 करोड़ रुपये चढ़कर 6,72,466.30 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का एम-कैप 14,728.66 करोड़ रुपये की तेजी के साथ3,61,801.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 13,521.15 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण 6,046.16 करोड़ रुपये चढ़कर क्रमश: 2,40,652.15 करोड़ रुपये और 2,82,783.39 करोड़ रुपये हो गया।

इसे भी पढ़ें: लगातार चौथे दिन घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 93 अंक चढ़ा

कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 5,223.93 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,08,555.52 करोड़ रुपये और आईटीसी का एम-कैप 2,948.75 करोड़ रुपये चढ़कर 3,02,861.98 करोड़ रुपये हो गया। इसके विपरीत, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 20,594.7 करोड़ रुपये गिरकर 3,29,751.88 करोड़ रुपये रह गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस पहले पायदान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान है। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 1,171.30 अंक यानी 3.07 प्रतिशत बढ़ा।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Digital Age में ब्रेन स्ट्रोक का नया लक्षण Dystextia, मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना हो सकता है Stroke का संकेत

Meta Copyright Management Tool: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्सेस पॉलिसी पर मांगा जवाब, सिस्टम में दिखीं खामियां

Parliament में विपक्ष का हंगामा चर्चा से भागने की साजिश, Nitin Nabin बोले- जनता जानती है कौन दोषी

UP Rojgar Mela: प्रतापगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा अवसर, 13 अगस्त को Job Fair में ₹31000 तक मिलेगी Salary