9 years of Modi Govt: असम में भाजपा का मेगा प्लान, करेगी 14 जनसभाएं, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Jun 01, 2023

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा लगातार लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने 9 साल पूरे किए है। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा अपनी योजनाएं बना रही है। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर असम में भी भाजपा बड़े कार्यक्रम करने जा रही है। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी। 

इसे भी पढ़ें: हिंदू राज्‍य बनाने की मांग, मजबूत होती राजशाही और योगी फैक्टर, चीन के समर्थक प्रचंड भारत के साथ रिश्ते बढ़ाने की कोशिश में क्यों लगे हैं?

भाजपा का बड़ा दावा

केंद्रीय मंत्रियों और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को देशभर में उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2024 में सरकार के फिर से सत्ता में आने का भरोसा जताया। वैश्विक स्तर पर भारत के ‘‘बढ़ते’’ कद से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम, पाइप से पानी की आपूर्ति को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा विकास और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयास उन पहलों में शामिल हैं, जिनका भाजपा नेताओं ने देश के हर राज्य में आयोजित संवाददाता सम्मेलनों में उल्लेख किया।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह