इंदौरा में कोरोना संक्रमण से अब तक 90 लोगों की मौत, 1,935 व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से एक और मरीज की मौत की पुष्टि की गयी है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 90 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 67 वर्षीय महिला ने आठ मई को यहां एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाली महिला मोटापे के साथ ही उच्च रक्तचाप, थायराइड, श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) व अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रही थी। 

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 77 और मरीज मिले हैं। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,858 से बढ़कर 1,935 पर पहुंच गयी है। हालांकि, इनमें से 898 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में सोमवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.65 प्रतिशत थी। हालांकि, गुजरे 32 दिन में मृत्यु दर में सिलसिलेवार रूप से गिरावट दर्ज की गयी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने जारी की अपने २४ जिला अध्यक्षों की सूची, नए और युवा चेहरों को दिया गया प्रतिनिधित्व 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

इसे भी देखें : Coronavirus ने पकड़ी रफ्तार, Sion Hospital के Video से मानवता शर्मसार 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता