SpiceJet के 90 पायलटों के 737 मैक्स विमान उड़ाने पर रोक, फिर लेनी होगी ट्रेनिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

नयी दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट के 90 पायलटों के बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है। डीजीसीए ने इन पायलटों को उचित रूप से प्रशिक्षित न पाए जाने के बाद यह कदम उठाया है। डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘अभी के लिए हमने इन पायटलों के मैक्स विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है। विमान उड़ाने के लिए इन्हें दोबारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल करना होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि नियामक ‘प्रशिक्षण में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।’

इसे भी पढ़ें: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 17,690 से नीचे

इसके बाद डीजीसीए की सलाह के अनुरूप स्पाइसजेट ने 90 पायलटों के बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है।” प्रवक्ता के मुताबिक, “यह रोक तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक ये पायलट डीजीसीए की संतुष्टि के स्तर का प्रशिक्षण नहीं प्राप्त कर लेते। हालांकि, वे बोइंग 373 के अन्य विमान उड़ाने के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध से मैक्स विमान का संचालन प्रभावित नहीं होगा। स्पाइसजेट मौजूदा समय में 11 मैक्स विमानों का संचालन करती है। इन विमानों के संचालन के लिए कंपनी को करीब 144 पायलटों की जरूरत है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मैक्स विमान उड़ाने के लिए प्रशिक्षित 650 पायलटों में से 560 पायलट अभी भी उपलब्ध हैं। यह संख्या मौजूदा आवश्यकता से कहीं ज्यादा है।

प्रमुख खबरें

Punjab Police की बड़ी कामयाबी! Operation Eastern Reach के तहत मोल्दोवा से लाया गया गैंगस्टर Amritpal Singh, दर्ज हैं 21 संगीन आपराधिक मामले

India-China Bilateral Meeting | पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच दिल्ली में महा-वार्ता! बॉर्डर, सुरक्षा से व्यापार तक... जानिए क्या है बैठक का मुख्य एजेंडा

India-UK Defence Ties | भारत-यूके रक्षा संबंधों में नया अध्याय! ब्रिटिश फाइटर पायलटों को निखारेंगे भारतीय वायु सेना के 3 फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर

World First Aid Day: सितंबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है World First Aid Day, जानें इतिहास