Uber ने शुरू की यात्रा वीडियो रिकॉर्डिंग, चालकों को मिलेंगे अतिरिक्त कमाई के मौके

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी, उबर ने विवादों के निपटान के लिए चालकों को यात्रा का वीडियो एन्क्रिप्टेड प्रारूप में रिकॉर्ड करने की सुविधा दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने करीब 20 लाख चालक भागीदारों के लिए अधिक कमाई के विकल्प भी जोड़े हैं। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इसका उद्देश्य चालकों का भरोसा बढ़ाना है, ताकि यात्रा के दौरान कोई घटना होने पर जांच एजेंसियों को निष्पक्ष जानकारी मिल सके। कंपनी के अनुसार, यात्रियों को उबर ऐप में वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी। सुरक्षा से जुड़े इस अद्यतन के तहत चालक अनुचित संदेशों की शिकायत कर सकेंगे और बिना किसी शुल्क के यात्रा रद्द कर सकेंगे।

उन्हें आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा तक पहुंच की सुविधा भी मिलेगी। उबर ने चालकों की कमाई बढ़ाने के लिए कई विकल्प भी जोड़े हैं। इनमें एक से दूसरे शहरों की यात्राओं के लिए उबर बाइक सेवा का विस्तार, व्यावसायिक और निजी पार्सल की डिलीवरी से अतिरिक्त कमाई तथा कार में पालतू जानवरों को ले जाने की अनुमति देने पर अतिरिक्त पैसे कमाने के विकल्प शामिल हैं।

कपूर ने कहा, “हमने चालकों के लिए प्लेटफॉर्म को आसान और अधिक सुरक्षित बनाया है। साथ ही, उन्हें अधिक कमाई के अवसर भी दिए जा रहे हैं। कमाई की सुविधा को आसान बनाने के लिए हमने ‘अर्न फर्स्ट, पे लेटर’ (पहले कमाओं, बाद में भुगतान करो) की शुरुआत की है।

ये पास पहले से बाजार में उपलब्ध हैं। हमने चालक ऐप को भी सरल बनाने के लिए उसमें बदलाव किए हैं।” उन्होंने कहा कि शहरों के बीच उबर बाइक सेवा फिलहाल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू की गई है। इसका उद्देश्य दिल्ली से मेरठ या आगरा जैसे शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बाइक से सफर करने का विकल्प देना है।

कपूर ने कहा कि इससे चालकों और यात्रियों, दोनों को फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी की अधिकतर नई सेवाएं फिलहाल चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध हैं और जल्द ही इन्हें पूरे देश में शुरू किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

MLC चुनाव नतीजों के बाद JDU की Rahul Gandhi को नसीहत, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय जनहित पर दें ध्यान

Elena Rybakina ने रचा इतिहास, Tokyo में जीत दर्ज कर हासिल किया Year End World No 1 ताज

US Dollar के मुकाबले संभला रुपया, दो पैसे सुधरकर 95.26 के स्तर पर बंद

ट्रेनों में रात को Charging Point बंद करने पर उठे सवाल, विशेषज्ञों ने दिया सर्किट ब्रेकर का सुझाव