पुजारी को चाय देने मंदिर पहुंचा ग्रामीण, कंबल हटाई तो धड़ से अलग पड़ा था सिर; मची सनसनी

By निधि अविनाश | Mar 30, 2022

गुरुग्राम से एक बड़ा ही हैरान कर देने मामला सामने आया है जहां एक मंदिर के 90 साल के पुजारी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। गुरुग्राम के कादरपुर गांव में हत्यारे ने पुजारी की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया है और शव को कंबल से ढक कर फरार हो गया। जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बता दें कि, इस वारदात से पूरे कादरपुर गांव में सनसनी मच गई है। लोगों को सूचना मिली की प्राचीन मोहनराम मंदिर में 90 साल के पुजारी कि हत्या कर दी गई है। गुरूग्राम के कादरपुर गांव का मोहनराम मंदिर 40 साल पुराना है और जब से यह मंदिर बना है तब से यहां एक पुजारी ही रहते थे जिनका नाम गोविंद दास था। उनकी उम्र लगभग 90 साल हो गई थी और पिछले एक साल से वह लकवे की बिमारी से जूझ रहे थे जिसके कारण वह चल भी नहीं सकते थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow