महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 907 नए मामले, 51 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 907 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,09,767 हो गई। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 51 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,871 हो गई।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना: मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के बेटे के खिलाफ दी गई शिकायत पर जांच के आदेश दिए

जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,07,100 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,988 है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख