उड़ान-2 के तहत 92 नए उड़ान मार्ग से जुड़ेगा पूर्वोत्तर: जयंत सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2017

इंफाल। पूर्वोतर में हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ‘उड़ान’ योजना के दूसरे चरण में क्षेत्र में 92 नये मार्ग खोले जाएंगे। यह जानकारी केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने मंगलवार को यहां दी। उन्होंने अगले साल जनवरी से दिल्ली से इंफाल के लिए सप्ताह में दो बार एयर इंडिया की एक सीधी उड़ान शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने मांग के जोर पकड़ने पर इसे रोजाना आधार पर चलाने की बात कही।

 

राज्यमंत्री ने कहा कि निजी क्षेत्र की सस्ती एयरलाइन इंडिगो जल्द ही गुवाहाटी से सिलचर और एजल के लिए सेवा शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट 9-10 यात्रियों की क्षमता वाला विमान खरीदने जा रही है और यह छोटी हवाई पट्टियों पर उतर सकती है। वह इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘नार्थ ईस्ट डेवलपमेंट सम्मिट’ के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इंडिया फाउंडेशन का भाजपा और मणिपुर सरकार के साथ ताल्लुक है।

 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री