Lok Sabha Election : झारखंड में 92 वर्षीय अंसारी पहली बार मतदान करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2024

साहिबगंज। झारखंड में 92 वर्षीय दिव्यांग खलील अंसारी इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अंसारी का नाम तत्काल प्रभाव से मतदाता सूची में दर्ज करें। 


झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार शुक्रवार को साहिबगंज में थे और उन्होंने प्रदेश की राजधानी रांची से लगभग 450 किलोमीटर दूर जिले के मुंडरो ब्लॉक में मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से विकलांग मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंसारी से पूछा कि क्या वह एक पंजीकृत मतदाता हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Kolkata High Court ने भाजपा कार्यकर्ता की मौत की NIA जांच का आदेश दिया


अंसारी ने कुमार से कहा, ‘‘मैंने कभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि मेरा नाम मतदाता सूची में नहीं है।’’ बड़खोरी गांव के निवासी अंसारी राजमहल संसदीय क्षेत्र के निवासी हैं, जहां एक जून को मतदान होगा। कुमार ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्देश दिया। अंसारी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पहली बार मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा।

प्रमुख खबरें

भारत और रूस के बीच मजबूत होगा पर्यटन का रिश्ता, वीज़ा-मुक्त पर्यटन समझौते पर होगी चर्चा

चीन के साथ व्यापारिक सौदों का आंकलन करना होगा, भारतीय कंपनियों को जयशंकर की सलाह

Prayagraj Loksabha Seat पर Ujjwal Raman को मिल रहे जन समर्थन से BJP की उड़ी नींद

Poorvottar Lok: नेहरू की गलतियों के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही है कांग्रेस, जयशंकर ने चीन मुद्दे पर कहा