हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 924 नए मामले, 38 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 38 और मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,156 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए यह भी बताया कि कोविड-19 के 924 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस महामारी के कुल मामले बढ़ कर 1,51,597 हो गए। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन के दो डोज के बीच बढ़ी गैप पर इससे बदलेगा क्या ?

दोपहर दो बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में फिलहाल 37,789 मरीज उपचाराधीन हैं। अधिकारी के अनुसार, 3,105 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद इस बीमारी से उबरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 1,11,621 हो गई है।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया