दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में मिलने वाली सेवाओं से 95 प्रतिशत रोगी खुश : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक’ में आने वाले 95 फीसदी मरीज वहां दी जाने वाली सेवाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने पंजाब में अपने समकक्ष भगवंत मान को, यहां एक आदर्श मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली सरकार का एक स्कूल भी दिखाया। मान आम आदमी पार्टी (आप) के शासन के दौरान हुए सर्वोत्तम कार्यों के बारे में जानने के लिए शहर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। एक मोहल्ला क्लिनिक में, मरीजों ने मान को बताया कि किसी व्यक्ति को इन क्लीनिकों में डॉक्टर से मिलने और निर्धारित दवाएं लेने में औसतन सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है।

इसे भी पढ़ें: भीषण बिजली संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, 8 से 15 घंटे अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

चिराग एन्क्लेव में सरकार द्वारा संचालित सर्वोदय बाल विद्यालय में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा कि पार्टी ने दिल्ली में सत्ता में आने के बाद, स्कूल के प्रधानाचार्यों की एक बैठक बुलाकर शहर में शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव मांगे थे। केजरीवाल ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को बताया कि सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था और शिक्षकों को भारतीय प्रबंधन संस्थानों में प्रशिक्षित किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच