Corona cases in India | भारत में कोविड के केस कम लेकिन डराने लगा मौत का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में 959 ने गंवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में 2,09,918 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.13 करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्यतन किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आकंड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान 959 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,95,050 हो गई।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक सोमवार से लगेगी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 53,669 की कमी आई है और अब इनकी तादाद 18,31,268 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.43 प्रतिशत है। संक्रमण से ठीक होने की दर 94.37 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर 15.77 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.75 प्रतिशत रही।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के ‘सांप्रदायिक चेहरे’ को उजागर करें: द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा

आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,89,76,122 हो गई है जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। भारत में अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 4,13,02,440 हो गई है। इस बीच, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 166.03 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Gulf में जहाज पर भीषण हमला, Oman की Navy ने चलाया Rescue Operation, 20 नाविकों को बचाया

थैक्यू बोलकर, होर्मुज में फंसे भारत के 37 जहाज को बचाने उतरा ईरान

West Asia Crisis का असर! LPG सप्लाई पर सरकार का आश्वासन, जमाखोरों पर होगी सख़्त कार्रवाई

IPL 2026 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल जारी, पहले मैच में ये दो टीमें टकराएंगी, देखें पूरी डिटेल