96 KM का वो दलदल, जिस पर युद्धपोत, फाइटर जेट के जरिए पाकिस्तान पैर रखने की कर रहा कोशिश, राजनाथ ने चेताते हुए कहा- इतिहास-भूगोल सब बदल देंगे

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच सर क्रीक विवाद दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय विवादों में से एक है, जिसकी जड़ें भारत की आज़ादी से पहले की हैं। हालाँकि यह विवाद अक्सर व्यापक भारत-पाकिस्तान संबंधों में गौण हो जाता है, फिर भी यह विवाद अपने सामरिक, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों के कारण महत्वपूर्ण है। भारत के शीर्ष खुफिया और नौसेना सूत्रों ने खुलासा किया है कि किस तरह से पाकिस्तान सिंध के दक्षिण-पूर्वी इलाके में भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र सर क्रीक में सैन्य परिसर, सैन्य छावनियां और आपातकालीन हवाई पट्टियां स्थापित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: 300 KM अंदर घुस गए, 4-5 F-16 फाइटेर जेट गिराए, IAF चीफ ने बताया कैसे भारत के हमलों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया

सर क्रीक है क्या

सर क्रीक गुजरात के कच्छ के रण के दलदली क्षेत्र में स्थित 96 किलोमीटर लंबी जल पट्टी है। भौगोलिक रूप से, यह अरब सागर में मिलने से पहले भारत के कच्छ क्षेत्र और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच सीमा बनाती है। ऐतिहासिक रूप से, इसे बाण गंगा के नाम से जाना जाता था और औपनिवेशिक काल के दौरान एक ब्रिटिश अधिकारी के नाम पर इसे सर क्रीक नाम मिला।

राजनाथ सिंह ने चेताया

यदि पाकिस्तान सर क्रीक सेक्टर में कोई दुस्साहस करता है, तो जवाब इतना कड़ा होगा कि वह इतिहास और भूगोल दोनों बदल देगा। उन्होंने कहा कि 1965 के युद्ध में भारतीय सेना ने लाहौर तक पहुंचने की क्षमता का प्रदर्शन किया था। आज 2025 में पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची जाने का एक रास्ता इसी क्रीक से होकर गुजरता है। सर क्रीक गुजरात के कच्छ के रण और पाकिस्तान के बीच 96 किलोमीटर लंबा ज्वारीय मुहाना है। दोनों पक्षों द्वारा समुद्री सीमा की अलग-अलग व्याख्याओं के कारण इसे एक विवादित क्षेत्र माना जाता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी पाकिस्तान सर क्रीक सेक्टर पर ‘विवाद पैदा करता रहता है’, जबकि भारत इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए बार-बार प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि सर क्रीक से सटे इलाकों में उसके सैन्य बुनियादी ढांचे का हालिया विस्तार उसकी मंशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सर क्रीक सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए किसी भी दुस्साहस का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

IT Act के तहत भारत सरकार का एक्शन, Apple ने Bitchat App को किया ब्लॉक

Shaktikanta Das का बयान, मजबूत सुधारों के दम पर 8% GDP ग्रोथ के करीब पहुंचा भारत

Bhadohi में बोले Yogi Adityanath, 2017 से पहले उप्र माफिया राज और अराजकता से था ग्रस्त

Himachal Pradesh: यमुना पुल पर ट्रक से भिड़ी कार, तीन युवकों की गई जान