आंध्र प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 96 नए मरीज, एक और मरीज की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2021

अमरावती। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड- 19 के 96 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 71 रोगियों ने संक्रमण को मात दी। हालांकि एक मरीज ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलिटेन में बताया कि राज्य में अबतक 8,89,681 लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले, दो मरीजों की मौत

विभाग के अनुसार फिलहाल 635 मरीज उपचाररत हैं। अब तक कुल 8,81,877 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 7,169 मरीजों की जान चली गयी। पिछले 24 घंटे में चित्तूर में 22 और गुंटूर में 17 नये मामले सामने आये। बाकी 11 जिलों में से प्रत्येक में 10 से कम नये मामले सामने आये। चित्तूर जिले में एक मरीज की मौत हो गयी।

प्रमुख खबरें

पूरा हिसाब लेंगे...ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ, पड़ोसी देशों को भी नहीं करेंगे माफ

IPL 2026 से पहले सामने आया मैच फिक्सिंग का मामला, ICC ने इन दो लोगों पर लिया कड़ा एक्शन

केंद्रीय मंत्री व सांसद सिंधिया के प्रयासों से अशोकनगर और कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात

ट्रंप को सबक सिखाने का प्लान, चीन ने उतार दिया जासूसी जहाज