देश में अब तक आए ओमिक्रोन के 961 केस 320 हुए रिकवर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 30, 2021

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि, भारत में पिछले हफ्ते औसतन 8000 से ज्यादा मामले हर रोज दर्ज किए गए। कुल कोरोना  पॉजिटिविटी रेट 0.92 प्रतिशत है। लव अग्रवाल ने बताया कि, 26 दिसंबर से रोजाना देश में 10000 मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, मिजोरम के 6 जिलों में, अरुणाचल के 1 जिले में, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित 8 जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट दर्ज की जा रही है। 14 जिलों में हफ्ते की पॉजिटिविटी रेट 5-10 प्रतिशत के बीच है।

 आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने कहा कि वैक्सीन किसी भी देश की हो, उसका मुख्य काम बीमारी को मॉडिफाई करना है। प्रिकॉशनरी डोज या बूस्टर डोज मुख्य रूप इसलिए जरूरी है क्योंकि यह संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की गंभीरता को कम करती है। उन्होंने कहा कि, वैक्सीनेशन के पहले और बाद में मास्क का उपयोग बहुत जरूरी है, सभी को सामूहिक समारोहों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि, कोरोना वायरस और उसके नए वैरियंट को लेकर उपचार के दिशा निर्देश सामान हैं। होम आइसोलेशन बहुत जरूरी है।

 आपको बता दें कि, पिछले 24 घंटे में कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट के 180 मामले सामने आए हैं। और अब इसकी संख्या 961 हो गई है। ये ओमिक्रोन के 1 दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट से अब तक 320 लोग रिकवर हो चुके हैं। ओमिक्रोन के ये मामले देश के 22 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में सबसे ज्यादा 263 इसके बाद महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65, और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

 स्वास्थ्य मंत्रालय के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के 13154 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,22,040 हो गई है। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है। आपको बता दें कि 268 कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,80,860 हो गई है। देश में 49 दिन बाद कोविड-19 के 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले 13 हज़ार से ज्यादा मामले 11 नवंबर को सामने आए थे।

 आपको बता दें कि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 फीसद है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की एक्टिव केस की संख्या में 5400 मामले और दर्ज किए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि, कोरोना से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.38 फीसद है। देश में कोरोना वायरस के 3 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

US-Iran Deal से इजरायल बाहर! क्या समझौते का होगा पालन, ट्रंप vs नेतन्याहू अब होने वाला है?

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला